प्रधान आरक्षक ईश्वर राजपूत बने सहायक उपनिरीक्षक

कोरबा (पाली)। बिलासपुर रेंज आईजी बद्रीनारायण मीणा के आदेश से विभिन्न जिलों में पदस्थ प्रधान आरक्षकों को सहायक उपनिरीक्षक के रूप में पदोन्नत किया जा रहा है। जिनकी योग्यता सूची जारी की गई है उनके कंधे पर एक स्टार लगाकर पुलिस अधिकारी के रूप में तैनात किया जाएगा। इसी सूची के पृथक आदेश में पाली थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक ईश्वर सिंह राजपूत का नाम भी शामिल है। योग्यता सूची जारी होने के बाद प्रधान आरक्षक ईश्वर सिंह राजपूत को इष्ट मित्र, थाना स्टाफ, जनप्रतिनिधि सहित परिवार जनों ने बधाई दी है। प्रधान आरक्षक ईश्वर सिंह राजपूत ने कोरबा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में तैनात रहते हुए कई गंभीर मामलों को निपटाने में अपनी अहम भूमिका निभाई है।

ranjan photo
Admin

Spread the word