March 18, 2026

मानिकपुर खदान के डंपिंग एरिया में फंदे पर लटकी मिली लापता महिला की लाश

कोरबा। सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत इमलीडुग्गू गौमाता चौक के पास एसईसीएल मानिकपुर खदान के डंपिंग एरिया में महिला की लाश मिलने की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
मानिकपुर चौकी अंतर्गत क्षेत्र अमरैय्यापारा निवासी महिला जिंदी कौर पति रूमेल (48) अपने घर से किसी को बिना बताए कहीं चली गई थी। सूचना के आधार पर मानिकपुर चौकी में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। गुमशुदा महिला की फोटो सहित महिला के परिजनों का संपर्क नंबर भी सोशल मीडिया में वायरल किया गया था। मानिकपुर खदान परिसर के बोल्डर डंपिंग वाले क्षेत्र के सबसे नीचे की सतह पर घनी झुंझाट वाले पेड़ों के बीच एक पेड़ में फांसी के फंदे पर लटकते हुए महिला की लाश मिली है। संदेह के आधार पर महिला की पहचान उसके पति ने कपड़ों और पहनावे से कर लिया है, क्योंकि लाश पूरी तरीके से सड़ चुकी है। चेहरे की रूपरेखा बदल चुकी है। 6 जुलाई से गुमशुदा महिला की कोई खबर नहीं मिलने पर निरंतर खोजबीन की जा रही थी। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विवेचना कर रही है।

ranjan photo
Admin

Spread the word