March 17, 2026

भाजयुमो ने दिया धरना, राज्यपाल के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

कोरबा। भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजयुमो जिला कोरबा ने ट्रांसपोर्ट नगर चौक पर धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने बताया कि राज्य में लगातार सरकारी नौकरियों में भ्रष्टाचार खुलकर सामने आ रहा है। विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में सरकार पर अनेक आरोप लग रहे हैं। अभी हाल ही में हुए पीएससी, वनरक्षक, व्यापमं सभी परीक्षाओं में कांग्रेस नेताओं के संबंधी और बड़े शासकीय अधिकारियों के रिश्तेदारों का नाम चयन सूची में जारी हुआ है। इसके अलावा ग्रेड-3, स्टेनो की सीधी भर्ती ली जा रही है, जबकि पहले व्यापमं परीक्षा आयोजित करती थी और दूसरे तरफ भृत्य की परीक्षा पीएससी ने ली है। सब इंस्पेक्टर भर्ती, आत्मानंद विद्यालय में सहायक शिक्षक प्रयोगशाला आदि विभिन्न परीक्षाओं की प्रणाली स्पष्ट नहीं है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नीत भूपेश बघेल की सरकार का रवैय्या हमेशा युवाओं के साथ विश्वासघात करने का रहा है। इन सभी विषयों को लेकर प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार भाजयुमो जिला कोरबा ने धरना देकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष रंजु यादव, अनुराग राठौर, दिव्यांश अग्निहोत्री, कोषाध्यक्ष गोलू पांडे, बृजेश यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुभाष राठौर, प्रीति स्वर्णकार, आशीष प्रजापति, संजय मानिकपुरी, गौरव मिश्रा, मंडल अध्यक्ष रामावतार पटेल, मुकुंद कंवर, धनंजय चौहान, रवि साहू, महामंत्री दीनदयाल पटेल, राहुल शुक्ला, असलम खान, लंबोदर कश्यप, सुदेश चंद्रा, अंशु तिवारी, सचिन पटेल, शिवम सहित भारतीय जनता युवा मोर्चा कोरबा जिले के कई कार्यकर्ता शामिल हुए।

ranjan photo
Admin

Spread the word