March 17, 2026

धूमधाम से 17 जुलाई को मनाया जाएगा 19वां लोकपर्व हरेली महोत्सव

0 राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल होंगे मुख्य अतिथि, होगा महा-भोग भंडारा
कोरबा।
छत्तीसगढ़ महतारी संस्कृति संवर्धन सेवा समिति के तत्वावधान में 17 जुलाई को 19वां लोक पर्व हरेली महोत्सव छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर परिसर कोरबा में धूमधाम से मनाया जाएगा। महोत्सव के मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल होंगे। अध्यक्षता मोहन सिंह प्रधान प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ महतारी संस्कृति संवर्धन सेवा समिति करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में महापौर राज किशोर प्रसाद, सभापति श्यामसुंदर सोनी, एमआईसी सदस्य संतोष राठौर होंगे।
17 जुलाई को शुभ मुहूर्त में सुबह 11 छत्तीसगढ़ महतारी मां एवं कृषि उपकरणों का पूजा अर्चना कर महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। तत्पश्चात छत्तीसगढ़ी पारंपरिक खेलकूद जिसमें फुगड़ी, नारियल फेंक, गेड़ी दौड़ आदि खेल संपन्न होंगे। दोपहर 12.30 बजे से लहर गंगा जिला बालोद के कलाकार रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे। तत्पश्चात महाभोग भंडारा छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का महा प्रसाद वितरण किया जाएगा।
सफल आयोजन के लिए संचालन मंडल का गठन किया गया है। इसमें प्रदेश अध्यक्ष मोहन सिंह प्रधान, प्रदेश महासचिव प्यारेलाल चौधरी, वरिष्ठ संरक्षक इंजीनियर हरिश्चंद्र निषाद, संरक्षक भोजराम रजवाड़े, यूआर महिलांगे, दिनेश कुमार केवट, पवन जांगड़े, लता केवट, कुसुम द्विवेदी, अमृता निषाद, गीता महंत, केआर केवट, रजनीश निषाद, घनश्याम श्रीवास, संतोष शुक्ला, आरके पांडे, रामाधार पटेल, दिगंबर लाल, रमेश कुमार श्रीवास, आरपी खांडे, आरडी भारद्वाज, शिव शंकर कटकवार, सुरेश कुमार द्विवेदी, देव बघेल, तरुण राठौर, नकुल रजवाड़े, मान सिंह राठिया, संजय चंदेल, दिलीप कुर्रे, मुन्नी नायक, राबिया बेगम, प्रीति चौहान, क्रांति सोनी, श्याम बाई, ममता कटकवार, द्रोपदी तिवारी, सरिता चौधरी, ज्योति श्रीवास्तव, श्यामा चौहान, रंजीता सिंह, सुभद्रा श्रीवास, नरेंद्र श्रीवास, आनंद देवांगन, पुजारी श्यामलाल श्रीधार सिदार, गोपाल दास महंत, धनराज निर्मलकर, प्रभात सिंह नैतिक दास, महेंद्र पटेल, महेंद्र चंद्रा, दुर्गेश नेताम, प्रभात सिंह, निर्मल सिंह राज, बसंत टंडन, आरके चौहान, एसएन कुंभकार, एमके अलकारा, रामकुमार साहू, केआर टंडन जिला क्रीड़ा अधिकारी आदि शामिल हैं।

ranjan photo
Admin

Spread the word