हरदीबाजार मंडल में मेरी माटी-मेरा देश अभियान शुरू

0 भाजयुमो मंडल के पदाधिकारी पहुंचे शहीद बलराम पटेल के निवास, कलश में ली मिट्टी
-विनोद उपाध्याय

कोरबा (हरदीबाजार)।
भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर एवं जिले के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के जांबाज वीरों के शौर्य और बलिदान को समर्पित मेरी माटी-मेरा देश अभियान की घोषणा की थी। इसकी शुरुआत गुरुवार से की गई है।
अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल हरदीबाजार के पदाधिकारियों ने अमर शहीद बलराम पटेल के निवास पहुंचकर उनके तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर तिलक लगाकर पूजा की। तत्पश्चात उनके घर से कलश में मिट्टी लिया गया और शहीद की धर्मपत्नी तुलसी बाई पटेल को श्रीफल और शाल भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला मंत्री पंकज धुरवा, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष कृष्णा पटेल, भाजयुमो मंडल महामंत्री नरेंद्र अहीर, अमरनाथ कौशिक, मनोज कुमार कश्यप विशेष रूप से उपस्थित थे।

ranjan photo
Admin

Spread the word