तुलसी नगर विद्युत केंद्र परिसर में सुलभ शौचालय का शुभारंभ

कोरबा। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ कोरबा वृत्त की प्रमुख मांगों में से आम महिला उपभोक्ताओं एवं साथी कर्मचारियों के लिए तुलसी नगर परिसर में विद्युत वितरण कंपनी की ओर से बनाए गए सुलभ शौचालय का समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में शुभारंभ किया गया। इसके लिए यशवंत राठौर ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ परिवार की और से सभी का आभार व्यक्त किया तथा कोरबा वृत्त के सभी साथियों को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

ranjan photo
Admin

Spread the word