April 11, 2026

दादूरैया ठाकुर को एसपी ने लगाया स्टार, ईश्वर राजपूत को भी मिली पदोन्नति

कोरबा (पाली)। कोरबा जिले के पाली थाना में पदस्थ एएसआई दादूरैया ठाकुर एसआई के रूप में पदोन्नति मिली है, जिसके बाद कोरबा पुलिस अधीक्षक उदय किरण ने उनके कंधों पर स्टार लगाकर पदोन्नति दी। साथ ही पाली थाना में ही पदस्थ प्रधान आरक्षक ईश्वर सिंह राजपूत को भी कुछ दिनों पहले जी पदोन्नति मिली है उनके कंधों पर भी 1 स्टार लगाया गया। पुलिस अधीक्षक उदय किरण ने स्टार लगाने के बाद सहायक उप निरीक्षक से पदोन्नत होकर उप निरीक्षक बने दादूरैया ठाकुर और प्रधान आरक्षक से पदोन्नत होकर सहायक उप निरीक्षक बने ईश्वर सिंह राजपूत को कहा कि समाज में आप लोगों की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई है। साथ ही ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ काम करने का आह्वान करते हुए कहा कि हमारे पास बड़ी जिम्मेदारी होती है किसी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना। अपने सेवा काल के दौरान हमेशा बेहतर काम करते हुए अपनी अलग पहचान बनाएं। पदोन्नति प्राप्त करने वाले दोनों अधिकारियों ने भी ईमानदारी और निष्ठापूर्वक कार्य करने का वचन दिया। पदोन्नति मिलने के बाद पुलिस स्टाफ, परिजन सहित इष्ट मित्रों ने दोनों अधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित की है।

ranjan photo
Admin

Spread the word