October 8, 2024

भाजयुमो जिला मंत्री पंकज धुरवा के निवास स्थान में मनाई गई जन्माष्टमी

-विनोद उपाध्याय
कोरबा (हरदीबाजार)।
कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भाजयुमो जिला मंत्री पंकज धुरवा के निवास स्थान में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कृष्ण भगवान के रूप में भाजपा नेता बजरंग यादव का पुत्र व राधा रानी के रूप में पंकज धुरवा व धनंजय धुरवा की भांजी नजर आईं। वही रुक्मणी के रूप में भोला यादव की पुत्री नजर आई। इनकी सुंदर मनमोहक रूप को देखकर सभी प्रसन्न हुए। सभी ने भगवान श्री कृष्ण, राधा रानी, रुक्मणी की पूजा आरती कर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इसमें उपस्थित बच्चों एवं मातृशक्तियों की टोली ने मटकी फोड़ में भाग लिया।
प्रतियोगिता में लगभग 10 प्रतिभागी बच्चों एवं उपस्थित महिलाओं ने भाग लिया। आंख में पट्टी बांधकर मटकी फोड़ में अपना किस्मत अजमाया। बच्चों की टीम में राजा राठौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं मातृशक्तियों की टोली में शिव कुमारी ने पहला स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। तत्पश्चात केक काटकर भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से उत्साह पूर्वक मनाया गया। सभी को प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से प्रतिभागी के रूप में वैभव धुरवा, पार्थ यादव, नव्या धुरवा, हर्ष यादव, मयंक रजक, जतिन गुप्ता, सोनिया श्रीवास, रानी यादव, दुर्गा धुरवा, काजल धुरवा, भवानी यादव, शांति यादव, दुर्गेश नंदनी, जीवराखन धुरवा, महेश यादव, रतन रजक, नरेन्द अहीर, कृष्णा राठौर, सुंदर प्रजापति, बबलू गुप्ता, जयकुमार, जयकुंवर, चैनी बाई विशेष रूप से उपस्थित थे।

Spread the word