April 15, 2026

सक्ती संभाग के वितरण केंद्रों में प्रदेश स्तरीय मांगों के संबंध में चलाया गया जन जागरण अभियान

कोरबा। रायगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत जांजगीर वृत्त के सक्ती संभाग के संभागीय, शहरी व ग्रामीण वितरण केंद्र में शनिवार को अखिल भारतीय विद्युत मजदूर संघ के राष्ट्रीय मांगों एवं छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ के प्रदेश स्तरीय मांगों के संबंध में जन जागरण अभियान चलाया गया। इस अवसर पर नियमित-ठेका श्रमिकों को जागरूक कर पोस्टर चस्पा कर हैंडबिल वितरित किया गया तथा महासंघ के उद्देश्य से अवगत कराते हुए अधिक से अधिक संख्या में महासंघ की सदस्यता लेने हेतु प्रेरित किया गया।
बैठक की अध्यक्षता रायगढ़ क्षेत्र के उपाध्यक्ष एवं सक्ती संभाग के अध्यक्ष मेलाराम निर्मलकर एवं आभार प्रदर्शन रायगढ़ क्षेत्र के कार्यकारी अध्यक्ष संजय सायसेरा ने किया। बैठक को रायगढ़ क्षेत्र के सहप्रभारी एवं महासंघ के प्रदेश मंत्री यशवंत राठौर कोरबा ने संबोधित किया। भारत माता के जयकारे से बैठक का शुभारंभ और समापन हुआ। इस दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ता मो. उस्मान खान, लखेश्वर प्रसाद गोंड़ एवं अत्यधिक संख्या में नियमित/आउटसोर्सिंग कर्मचारी साथी उपस्थित रहे।

ranjan photo
Admin

Spread the word