March 18, 2026

हमारी संस्कृति की धरोहर है हिंदी भाषा : डॉ. सचदेवा

0 डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी टीपीपी में हिंदी दिवस सप्ताह का आयोजन
कोरबा।
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह, कोरबा पूर्व में 14 से 21 सितंबर तक हिंदी दिवस सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। हिंदी दिवस सप्ताह के उद्घाटन समारोह के अवसर पर उपस्थित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. हेमंत सचदेवा मुख्य अभियंता (उत्पा.) एवं विशिष्ट अतिथि अंजना कुजुर अतिरिक्त मुख्य अभियंता (एसएंडपी) राजेश्वरी रावत अतिरिक्त मुख्य अभियंता (एस एंड एससी), भुवनेश्वर पाटले अतिरिक्त मुख्य अभियंता (ईंधन प्रबंधन), आशीष श्रीवास्तव अतिरिक्त मुख्य अभियंता (टीएसएस), संजीव कंसल अतिरिक्त मुख्य अभियंता (संचा एवं संधा) एवं मालती जोशी मुख्य रसायनज्ञ के गरिमामय आतिथ्य में हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अभियंता डॉ. सचदेवा एवं अतिरिक्त मुख्य अभियंताओं ने सरस्वती माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। डॉ. सचदेवा ने अपने उद्बोधन में कहा कि हिंदी भाषा हमारी संस्कृति की धरोहर है एवं हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा के रूप में महत्वपूर्ण भी है। हिंदी दिवस के अवसर पर हमें अपने मातृभाषा के प्रति समर्पित रहना चाहिए। हमें हिंदी की बढ़ती उपयोगिता को समझना चाहिए, ताकि हम अपने विचार को सही ढ़ंग से व्यक्त कर सकंे। उन्होंने कहा कि सप्ताह भर चलने वाले इस हिंदी दिवस के विभिन्न कार्यक्रमों में हम सभी को अपनी सहभागिता निभानी चाहिए एवं हिंदी भाषा के प्रति सभी को जागरूक करना हम सभी का कर्तव्य है। हिंदी दिवस के बारे में सभी अतिरिक्त मुख्य अभियंताओं ने भी अपने-अपने वक्तव्य रखे। हिंदी दिवस सप्ताह के दौरान कर्मियों में हिंदी भाषा के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के लिये निबंध, नारा एवं कविता प्रतियोगिता का अयोजन किया गया है। कार्यक्रम का संचालन नीलम शर्मा कार्यपालन अभियंता ने किया एवं आभार प्रदर्शन दिलेश्वर सिंह प्रशासनिक अधिकारी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में हेमलता गुरूपंच, सुहिर्द कुमार डेविड, महिपाल कैवर्त एवं राजकुमार का सहयोग सराहनीय रहा।

ranjan photo
Admin

Spread the word