October 6, 2024

कनौजिया धोबी समाज के सुखसागर निर्मलकर बने जिलाध्यक्ष

कोरबा। कनौजिया धोबी समाज ने आदर्श चुनाव को अपनाते हुए सर्वसम्मति से सुखसागर निर्मलकर को समाज का जिला अध्यक्ष निर्वाचित किया है। समाज के चुनाव में पहली बार सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। इससे समाज ने सामाजिक समरसता और सहभागिता का एक नया आदर्श स्थापित किया। बिलासपुर संभाग कार्यकारिणी के सदस्यों ने कोरबा जिला की पुरानी कार्यकारिणी को खारिज करते हुए अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष के पद पर निर्वाचित करने की घोषणा की थी। चुनाव प्रक्रिया के तहत चुनाव अधिकारी ने नामांकन पत्र जारी किया। नामांकन भरने के लिए अध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष तीनों पद के लिए एक-एक फॉर्म लिया गया। किसी और अभ्यर्थी ने फॉर्म नहीं लिया, जिसके फलस्वरूप सुखसागर निर्मलकर को अध्यक्ष, दर्शन निर्मलकर सचिव व मनोज रजक को कोषाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित किया गया। रविवार को हुए चुनाव में सुखसागर निर्मलकर, दर्शन निर्मलकर, मनोज रजक, लोकनारायण निर्मलकर, जगदीश प्रसाद निर्मलकर, अमरनाथ निर्मलकर, धनेश्वर निर्मलकर, आरके निर्मलकर, जवाहर निर्मलकर, अरुण निर्मलकर, महेंद्र निर्मलकर, बौद्धराम निर्मलकर, देव कुमार निर्मलकर, रामकिशन रजक, ईश्वर निर्मलकर, अशोक निर्णजक, यशवंत निर्मलकर, उधव निर्मलकर, श्यामलाल रजक, सुनील रजक, सतीश रजक, संजय निर्मलकर, विजय निर्मलकर, शिव, मुकेश, राजू, राजा, मनीष, भागवत सहित संभाग व जिले के सभी ब्लॉक के सामाजिक प्रमुख व पदाधिकारी शामिल हुए।

Spread the word