April 11, 2026

अपने वार्ड में विकास कार्य नहीं होने से नाराज पार्षद बैठे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर

कोरबा। नगर पालिका निगम की सियासत गरमा गई है। अपने वार्ड में विकास कार्य नहीं होने से नाराज वार्ड पार्षद ने साकेत भवन के पास अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दिया है। उनके आंदोलन को वार्डवासियों और भाजपा नेताओं का भी साथ मिला है।
अपने वार्ड में विकास कार्य न होने से नाराज होकर वार्ड नंबर 32 के पार्षद अजय गोंड़ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए। पार्षद का आरोप है कि उनके वार्ड में विकास कार्यों को लेकर कोरबा का निगम प्रशासन जरा भी गंभीर नहीं है। पिछले तीन साल से उनके वार्ड में विकास के एक भी काम नहीं हुए हैं। अपनी मांगों को लेकर उन्होंने निगम के अधिकारियों से कई बार पत्राचार किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। यही वजह है कि मजबूर होकर उन्हें भूख हड़ताल पर बैठना पड़ा। पार्षद के प्रदर्शन को कोरबा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी लखनलाल देवांगन का भी सहयोग मिला है, जो मौके पर पहुंचे और उनके पक्ष में सरकार के खिलाफ के खिलाफ काफी गंभीर आरोप लगाए।

ranjan photo
Admin

Spread the word