April 11, 2026

पानी निकासी नहीं होने से घरों में घुसा पानी

कोरबा। जिले में लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए आफत बनकर सामने आई है। ग्रामीण इलाके में पानी की निकासी नहीं होने से पानी लोगों के घरों में घुस रहा है। ढोंगदरहा के मोहल्ला सलियाभांठा में बारिश का पानी कई घरों में घुस गया। ग्रामीण प्रमिला यादव ने बताया कि हम लोगों का घर पानी में डूब गया है, सड़क पर रह रहे हैं। जनप्रतिनिधि हमारी कुछ मदद नहीं कर रहे हैं। हम लोग बारिश में भीग रहे हैं, लेकिन जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। प्रमिला ने यह भी बताया कि उनके पास खाना बनाने और सोने के लिए जगह नहीं है। मजबूरी ऐसी की दूसरों के घर खाना बनाना पड़ रहा है। वहीं दूसरे ग्रामीण पुरुषोत्तम भारद्वाज का कहना है कि वहां एक नाली निर्माण कार्य किया गया, जिससे पानी का निकासी होता है, लेकिन वहीं एक व्यक्ति ने अपने फ्लैट का निर्माण कार्य के लिए उक्त नाली को बंद कर दिया है।

ranjan photo
Admin

Spread the word