विभिन्न गणेश पूजा पंडालों में पूजा अर्चना कर राजस्व मंत्री ने लिया आशीर्वाद

कोरबा। गणेश विसर्जन के पूर्व शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं का दर्शन कर शहर विधायक एवं प्रदेश के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने इस दौरान शहर एवं प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। जिन पूजा पंडालों में उन्होंने शिरकत की उनमें रामपुर, हाउसिंग बोर्ड कालोनी, टी.पी. नगर, पावर हाउस रोड, सीतामढ़ी आदि क्षेत्र शामिल हैं।

ranjan photo
Admin

Spread the word