February 28, 2026

आम आदमी पार्टी ही तीसरा विकल्प, इस बार मुद्दों की राजनीति होगी : अमृतपाल

0 आप के प्रदेश सह प्रभारी पहुंचे कोरबा प्रवास पर
कोरबा।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी अमृतपाल सिंह छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दौरे पर हैं। अपनी पार्टी की नींव मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम कर रहे हैं। इसी तारतम्य में अमृतपाल सिंह कटघोरा विधानसभा पहुंचे, जहां आम आदमी पार्टी के कोरबा जिलाध्यक्ष ने कटघोरा नगर में विशाल रैली निकाली और जनसभा का आयोजन किया।
अमृतपाल सिंह ने चर्चा के दौरान कहा कि 15 साल बीजेपी और 5 साल कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ़ में शासन किया, लेकिन यहां के लोगों को क्या मिला, वही खराब सड़क, न अच्छा स्कूल दे पाई न अच्छे कॉलेज। छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी ही तीसरा विकल्प बन गया है और लोगों में पार्टी को लेकर उत्साह है। छत्तीसगढ़ की महिलाएं अब पहले की तरह नहीं है। पढ़ी लिखी एजुकेटेड हैं। उनको पता चल गया कि उनके अधिकार क्या हैं। अब वो साड़ियों के पीछे, दारू के पीछे नहीं जाएंगे। इस बार मुद्दों की राजनीति होगी। उन्होंने कहा कि वो अपनी पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को वृहद रूप देने के साथ विधानसभाओं में मजबूत प्रत्याशी के चयन के लिए कार्यकर्ताओं के मन को टटोल रहे हैं। अमृत पाल सिंह ने कहा कि महिलाओं को साड़ी दे रहे हैं। अगर साड़ी की बात करनी है तो एक पार्टी, एक साल में एक साड़ी देगी। हम महिलाओं को उनका सम्मान देंगे। उन्होंने कांग्रेस की भरोसा यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि अगर पांच साल में लोगों का भरोसा नहीं जीत पाए तो अब चुनाव को एक-दो महीने रह गए तो यात्रा पर लोग कैसे भरोसा करेंगे। कांग्रेस को अरविंद केजरीवाल की तरह करना चाहिए कि अगर काम किए तो वोट दो, अगर नहीं किया तो वोट मत दो। इस स्लोगन के साथ उन्हें लोगों के बीच आना चाहिए था। इसको छोड़कर कांग्रेस लोगों के सामने हाथ जोड़े नजर आ रहे हैं कि हम पर भरोसा कर लो, आने वाले समय में कुछ करेंगे। पांच साल में कुछ कर नहीं पाए। अब उन पर लोगों का भरोसा है नहीं वे जीतने की कोशिश में हैं, लेकिन जीत नहीं पाएंगे।

ranjan photo
Admin

Spread the word