October 6, 2024

माधुरी राठौर बनी क्षत्रिय राठौर समाज की उपाध्यक्ष

कोरबा। अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवीलाल राठौर, महामंत्री मनोज राठौर, कोषाध्यक्ष के.जी. राठौर की अनुशंसा पर अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा (महिला प्रकोष्ठ) रजि. नई दिल्ली की राष्ट्रीय अध्यक्ष मालती डागोर इंदौर, महामंत्री वर्षा बोराण रतलाम व सुधा राठौर कोषाध्यक्ष भिंड ने छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के छिंदपुर हरदीबाजार निवासी समाजसेवी व भाजपा नेत्री माधुरी राठौर को अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के दायित्व सौंपा है। इसके पहले भी माधुरी समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के दायित्व निर्वहन कर चुकी है। वह हिंदुस्तान के राठौर समाज को एकत्र करने के लिए निरंतर प्रवास पर रहती हैं। इसी कारण कार्य को देखते हुए राष्ट्रीय संगठन ने उन्हें पुन: राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ नियुक्त किया है। छत्तीसगढ़ प्रांतीय राठौर क्षत्रिय सभा ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा है कि राठौर के उपाध्यक्ष बनने से छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण को बल मिलेगा तथा महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

Spread the word