April 11, 2026

पुलिस ने विजयादशमी पर की शस्त्रों की पूजा, की गई हवाई फायरिंग

0 अधिकारी-कर्मचारी रहे मौजूद
कोरबा।
विजयादशमी दशहरा के अवसर पर जिला पुलिस लाइन में मंगलवार की सुबह पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा व विभिन्न थाना चौकियों के प्रभारी की उपस्थिति में मंत्रोच्चार के साथ शस्त्र पूजन किया गया। पूजा अर्चना के पश्चात हवाई फायरिंग भी अफसरों ने की। इस दौरान जिला पुलिस बल के जवान खासी तादात में उपस्थित रहे।
शस्त्र पूजन के संबंध में कई जनश्रुति प्रचारित है। भगवान श्रीरामचंद्र ने लंका के राजा रावण का वध दशहरा के दिन किया था। इस जीत के बाद भगवान श्रीराम ने असत्य पर सत्य को जीत दिलाने वाले शस्त्रों की पूजा की थी। तब से ही शस्त्रों की पूजन करने की परंपरा चली आ रही है। शस्त्रों की पूजा आमजन की सुरक्षा व शांति स्थापित करने की कामना के साथ की गई। भारत में भी वर्षों से यह परंपरा रही है कि अस्त्र-शस्त्र का प्रयोग निर्बल व असहाय लोगों की सुरक्षा के साथ ही समाज में शांति व्यवस्था कायम रखने की जाए। यह परंपरा को पुलिस विभाग की ओर से आज भी निभाया जा रहा है। इसी के अनुसार सभी क्षेत्रों में विधि विधान के साथ मंत्रोच्चार करते हुए शस्त्रों की पूजा की जाती है। पुलिस लाइन में आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, के अलावा नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय प्रतिभा मरकाम, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री राबिंसन गुड़िया, एसडीओपी कटघोरा पंकज ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक यातायात शिवचरण सिंह परिहार, उप पुलिस अधीक्षक बेंडट्रिक मिंज, उप पुलिस अधीक्षक आई तिर्की, रक्षित निरीक्षक अनंत राम पैंकरा, डीएसबी प्रभारी कोरबा निरीक्षक सनत सोनवानी, नगर कोतवाल रूपक शर्मा, सिविल लाइन रामपुर प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पांडे, थाना प्रभारी कटघोरा तेज कुमार यादव, थाना प्रभारी उरगा निरीक्षक युवराज तिवारी, थाना प्रभारी दर्री निरीक्षक चमनलाल सिंह, थाना प्रभारी करतला प्रमोद डडसेना, चौकी प्रभारी मानिकपुर उप निरीक्षक प्रेमचंद साहू, चौकी प्रभारी उप निरीक्षक सीएसईबी नवीन पटेल, आरमोरर शाखा प्रभारी अंगध्वज राठौर व अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

ranjan photo
Admin

Spread the word