February 26, 2026

मोदी की गारंटी में अब हर विवाहित महिला को दिया जाएगा प्रतिमाह 1 हजार रुपये, योजना का उठाएं लाभ : लखनलाल

0 जनसंपर्क के दौरान कहा-भाजपा सरकार की योजनाओं से महिलाओं को राहत, आर्थिक संबल भी
कोरबा।
कोरबा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी लखनलाल देवांगन भाजपा सरकार की योजनाओं को लेकर जनता के बीच पहुंच रहे हैं। देवांगन भाजपा को प्रचंड मतों से जीताकर छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने की अपील करते हुए महिलाओं से संबंधित भाजपा सरकार की योजनाओं की भी जानकारी दे रहे हैं।
देवांगन ने अपने क्षेत्रीय जनसंपर्क के दौरान खासकर महिलाओं को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के सम्मान व आर्थिक मजबूती के लिए काम किया है। बच्चों के पोषण से लेकर उनके शिक्षा के लिए कदम उठाए हैं तो दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने महिला स्व-सहायता समूहों से रेडी-टू-ईट निर्माण का काम छीनकर उन्हें बेरोजगार कर दिया। कांग्रेस की सरकार महिलाओं से उनका हक छीन रही है, तो हम उन्हें और मजबूत करने योजनाएं बना रहे हैं। गर्भवती माताओं को मातृत्व वंदन योजना में 6 हजार रुपये और द्वितीय संतान बालिका होने पर एकमुश्त 5 हजार रुपये देने की योजना भाजपा सरकार ने लागू की है जिसका लाभ छत्तीसगढ़ और कोरबा की महिलाओं को भी मिल रहा है। इससे आगे बढ़कर मोदी की गारंटी में अब हर विवाहित महिला को प्रतिमाह 1 हजार रुपये दिया जाएगा। इसके लिए हमने पंजीयन फॉर्म भी लेना शुरू कर दिया है। देवांगन ने कहा कि सभी वर्गों के विकास के लिए भाजपा एकमात्र विकल्प है और इसे चुनकर प्रचंड मतों से कोरबा में विधायक व छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार चुनें।

ranjan photo
Admin

Spread the word