तेंदुए ने किया घर में बंधे बछड़े का शिकार

कोरबा। कटघोरा वनमंडल के केंदई रेंज में अब हाथियों के साथ-साथ तेंदुए ने भी आतंक मचाना शुरू कर दिया है। जंगल से अचानक धमके तेंदुए ने रेंज के हड़मोर गांव में एक ग्रामीण के घर बंधे बछड़े का शिकार कर लिया। बताया जाता है कि यहां के निवासी जयपाल सिंह पिता मनराज अपने आंगन में बछड़े को बांध रखा था। बीती रात क्षेत्र में मौजूद तेंदुआ अचानक उसके आंगन में प्रवेश कर वहां बंधे बछड़े का शिकार करते हुए उसे घसीटते हुए जंगल ले गया और वहां उसका भक्षण कर लिया। मवेशी मालिक के सूचना दिए जाने पर वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी रविवार सुबह मौके पर पहुंचे और कागजी कार्रवाई के साथ ही जांच शुरू कर दी। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

ranjan photo
Admin

Spread the word