October 6, 2024

नगर पालिका कटघोरा वार्ड क्र. 12 सरदार पटेल नगर की पार्षद शैल आर्मो का भाजपा प्रवेश

कोरबा (कटघोरा)। नगर पालिका कटघोरा स्थित वार्ड क्रमांक 12 की पार्षद शैल बाई आर्मो एवं उनके पति कमलेश आर्मो ने पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल के समक्ष भाजपा प्रवेश कर पुन: घर वापसी की। बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले पार्षद व उनके पति ने कांग्रेस की सदस्यता ली थी।

उनका कहना था कि जब से वे कांग्रेस में गये हैं उनको घुटन महसूस हो रही थी। आज अपनी मातृ पार्टी में पुन: प्रवेश कर अच्छा लग रहा है। उनके साथ उनके पति कमलेश आर्मो शहर कांग्रेस महामंत्री कटघोरा ने भी भाजपा में प्रवेश किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष धन्नू प्रसाद दुबे, मंडल महामंत्री अभिषेक गर्ग, राजेन्द्र टंडन, सुनील खांडे, जय गर्ग, अक्षय गर्ग, अर्चना अग्रवाल, समजित सिंग समेत भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Spread the word