March 10, 2026

सात सूत्रीय मांगों को लेकर ग्रामीण डाक सेवक कर्मचारी 12 से रहेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

कोरबा। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के आव्हान पर पूरे देश में ग्रामीण डाक सेवक कर्मचारी 12 दिसंबर से अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने से सभी शाखा डाकघरों में ताला लटक जाएगा। इससे आरडी, एसबी सुकन्या खाता, जीवन बीमा आदि सेवाओं में ब्रेक लग जाएगा। चिट्ठी पत्री, रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट, पार्सल, व्हीपीसीओडी आदि नहीं बटेंगे, जिससे लोगों को परेशानी होगी। आठ घंटे काम, पेंशन सहित सरकारी लाभ कमलेश चन्द्र कमेटी की रिपोर्ट बारह चौबीस छत्तीस का लाभ, एक सौ अस्सी दिनों की छुट्टी, महिलाओं को एसडीबीएस में दस प्रतिशत करने, प्रोत्साहन राशि को बंद कर कार्य भार में गणना आदि मांगों को लेकर ग्रामीण डाक सेवक कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे।

ranjan photo
Admin

Spread the word