February 27, 2026

गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर किया गया कंबल वितरण

-विनोद उपाध्याय
कोरबा (हरदीबाजार)।
गुरु घासीदास की जयंती के अवसर पर हरदीबाजार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल वितरण एवं जरूरतमंद बुजुर्गों को कंबल वितरण किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्र के जनपद सदस्य अनिल टंडन ने महान संत बाबा गुरु घासीदास की 267वीं जयंती के अवसर पर समस्त मानव समाज को बाबा के बताए हुए मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नशा से दूर रह अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दें, सात्विक खान-पान रखें। कार्यक्रम में शांतिलाल टंडन, लक्ष्मी बंजारे, कांति बाई मधुकर, श्याम लाल, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सेवा समिति के अध्यक्ष दूजे राम टंडन, शंकु लाल, अनसूया राठौर मितानी अध्यक्ष पाली ब्लॉक, डॉ. संडे, डॉ. मांझी, डॉ. सुधा महंत, स्टाफ नर्स प्रीति देवांगन, कृति मनहर, नरेश चौहान, अजय गायकवाड, पत्थर सिंह, सुनील टंडन, दीपक टंडन, गोवर्धन प्रसाद, धन राम चंद्राकार एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

ranjan photo
Admin

Spread the word