October 6, 2024

सेंट थॉमस स्कूल बालको का मनाया गया वार्षिक उत्सव

कोरबा। सेंट थॉमस इंग्लिश मीडियम स्कूल हाउसिंग बोर्ड ने 17 दिसंबर को वार्षिक उत्सव उत्सव वाटिका में बहुत ही धूमधाम से मनाया। समारोह के मुख्य अतिथि राजेश कुमार सिंह डिप्टी सीईओ मेटल, शासकीय पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य राजेश कुमार सक्सेना, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल प्राचार्या डॉ. निरुपमा तिवारी थे।

सर्वप्रथम अतिथियों का स्वागत सत्कार विद्यालय की प्राचार्या प्रियंका सेठिया, सचिव राहुल सेठिया ने बुके से किया। तत्पश्चात सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। प्राचार्या ने अपने संक्षिप्त भाषण में विद्यालय एवं विद्यार्थियों के विकास पर उद्बोधन दिया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने शैक्षणिक सत्र 2022-23 में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय सूची में प्रथम आने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया। नर्सरी से लेकर कक्षा आठवीं तक के नन्हे मुन्ने बच्चों, छात्र-छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुति प्रस्तुति दी। पालकों ने तालियों से उत्साहवर्धन किया। समारोह का संचालन शिक्षिका सुनीता साहू एवं नीतू सिंह ठाकुर ने तथा आभार व्यक्त फराह ने किया। फूड स्टॉल को भी अच्छा प्रतिसाद मिला। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

Spread the word