October 6, 2024

कौशल राज भाजपा नेता नहीं : रोशन सिंह

कोरबा (पाली)। भारतीय जनता पार्टी मंडल पाली के अध्यक्ष रोशन सिंह ठाकुर ने नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता कौशल सिंह राज को लेकर एक विज्ञप्ति जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि पाली नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष कौशल सिंह राज निवासी पाली सन् 2018 में विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे चुके हैं। उन्होंने अपना त्यागपत्र तत्कालीन भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक चावलानी को सौप दिया था। कौशल राज वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी में नहीं हैं।
0 मैं भाजपा में नहीं, पर समर्थक : कौशल राज
वहीं नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व भाजपा नेता कौशल सिंह राज ने कहा कि उन्होंने जब से पार्टी छोड़ी है, अन्य कोई पार्टी ज्वाइन नहीं किया है। उन्होंने पार्टी छोड़ने के बाद कभी नहीं कहा कि वह भाजपा के नेता हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। भाजपा की वर्तमान रीति नीति को लेकर भाजपा का समर्थन करते हैं। इससे किसी के पेट में क्यंू दर्द हो रहा है। फिलहाल वे अपनी सामाजिक भूमिका से खुश हैं।

Spread the word