October 6, 2024

श्री कृष्णा सेवा समिति ने चलाया हसदेव बचाओ जन जागरूकता अभियान

कोरबा। श्री कृष्णा सेवा समिति के जिला अध्यक्ष महावीर यादव के नेतृत्व में सदस्यों ने हरदीबाजार में चल रहे मड़ई मेला के बीच हसदेव बचाओ के पोस्टरों को हाथ में लेकर चार से पांच घंटे तक खड़े रहे। यादव ने बताया कि संगठन ने हरदीबाजार मड़ई मेला में हसदेव बचाओ जन जागरूकता अभियान चलाया है। हमने लोगों को यह संदेश देना चाहा कि हसदेव को बचाना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि हसदेव जंगल के कट जाने से यहां रहने वाले आदिवासी और वन्य जीव का जीवन खतरे में पड़ जायेगा।
संस्थान की रिपोर्ट के अनुसार लगभग 10000 परिवारों का हसदेव जंगल में निवासरत है। हसदेव जंगल में रहने वाले वन्य जीव अपने घर से बेघर हो जाएंगे। हसदेव जंगल में अनेक प्रकार की पाए जाने वाली औषधि वाले पेड़ नष्ट हो जाएंगे। महावीर यादव ने यह भी बताया कि हसदेव जंगल के कट जाने से बांगो डैम पर बहुत ही ज्यादा प्रभाव पड़ेगा। बांगो डैम के पानी का स्तर धीरे-धीरे कम हो जाएगा। हसदेव बांगो बांध से सिंचाई से होने वाले क्षेत्र के किसानों को किसानी करने पर बहुत ही ज्यादा परेशानी होगी, इसलिए हसदेव को बचाना अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर श्री कृष्ण सेवा समिति के सदस्य मनीष कुमार यादव, केसी कुमार व अन्य उपस्थित थे।

Spread the word