March 4, 2026

सीएसईबी कॉलोनी का उद्यान बदहाल, बच्चों के मनोरंजन का साधन बन रहा परेशानी का कारण

कोरबा। सीएसईबी कॉलोनी का उद्यान बदहाल स्थिति में है। मैदान के घास सूख गए हैं, झूले टूट चुके हैं। इसमें से कई झूले गायब हो गए तो कई झूले जंग लगी हालत में है। प्रवेश द्वार से लेकर अंदर की सभी व्यायाम की सामग्रियां बदहाल हो चुकी है। उद्यान में एक लाइट की भी व्यवस्था नहीं है। इस कारण शाम छह बजे के बाद मैदान में अंधेरा पसर जाता है। मैदान में असामाजिक तत्वों का डेरा रहता है। कई बार शरारती तत्व उत्पात मचाते हैं। इससे कॉलोनीवासी भी परेशान हो रहे हैं।

उद्यान में पर्याप्त सुविधाएं नहीं होने के कारण इसका उपयोग नहीं हो रहा है। बच्चे झूले का लुत्फ नहीं उठा पा रहे हैं। बच्चों को चोटें लग रही है। इस कारण बच्चे भी अब उद्यान जाने से बच रहे हैं, जबकि हेल्दी सीजन में लोग सुबह और शाम घूमने और व्यायाम के लिए पहुंचते हैं। बावजूद इसके समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसे लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने कई बार ध्यान आकर्षित कराया है।

ranjan photo
Admin

Spread the word