March 3, 2026

इंदिरा विहार महिला मंडल ने साडा कन्या विद्यालय में लगाया स्वास्थ शिविर

कोरबा। साडा कन्या शाला में इंदिरा विहार महिला मंडल ने स्वास्थ शिविर का आयोजन किया। इंदिरा विहार महिला मंडल की सेवाभावी अध्यक्षा रश्मि श्रीवास ने मिडिल व हाई स्कूल की छात्राओं के स्वास्थगत समस्याओं के लिये आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. मनीषा सिंग (पचकर्म व स्त्री रोग विशेषज्ञ) व डॉ. जया सिंग खरसन (एमएस आयुर्वेद नाक कान गला रोग विशेषज्ञ) के सहयोग से साडा कन्या शाला में नि:शुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन किया। छात्राओं ने महिला चिकित्सकों को अपनी समस्याएं बेझिझक बतायी व परामर्श का लाभ उठाया। शिविर को सफल बनाने में पूर्व अध्यक्षा पूजा पटेल, पिंकी केडिया व स्कूल स्टाफ का सहयोग देने के लिए आभार अध्यक्ष रश्मि श्रीवास ने व्यक्त किया। इस अवसर पर कन्या शाला के प्राचार्य रणधीर सिंह का सहयोग प्राप्त हुआ। प्राचार्य को स्मृति चिन्ह देकर महिला मंडल अध्यक्षा रश्मि श्रीवास ने सम्मानित किया।

ranjan photo
Admin

Spread the word