March 1, 2026

कसौधन समाज की बैठक में शिव प्रसाद गुप्ता चुने गए अध्यक्ष

कोरबा। कसौधन समाज की बैठक शारदा विहार में आहूत की गई थी। बैठक के मुख्य अतिथि श्रीनाथ गुप्ता राष्ट्रीय मंत्री, विशिष्ट अतिथि चित्रकेत गुप्ता राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी रही। उनके मार्गदर्शन में कोरबा इकाइयों को अपने संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा, लगन से कार्य करने व समाज को आगे बढ़ाने के लिए चर्चा की गई। आर्थिक रूप से जो कमजोर हैं उन्हें सहयोग कर आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त करने कहा गया। देश हित में भी कुछ रचनात्मक कार्य चाहे पर्यावरण रक्षा का हो चाहे स्वच्छता का हो करना चाहिए। सर्वसम्मति से कोरबा जिला की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए जिला अध्यक्ष शिव प्रसाद गुप्ता, उपाध्यक्ष दिनेश गुप्ता, सचिव अशोक गुप्ता, संगठन सचिव सीताराम गुप्ता, कोषाध्यक्ष हरिकेश गुप्ता, मीडिया प्रभारी रमेश गुप्ता, प्रमोद (बंटी) गुप्ता, जिला जनगणना प्रभारी रमेश गुप्ता, सूरज गुप्ता को चुना गया है।

ranjan photo
Admin

Spread the word