February 28, 2026

नदी में डूबने से व्यक्ति की मौत

कोरबा (बांकीमोंगरा)। जिले के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बल्गी मोड़ नदी में उस समय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई जब एक व्यक्ति की नदी में डूबने की खबर मिली। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुराकछार बस्ती से कुछ युवक बल्गी मोड़ नदी में नहा रहे थे तभी सुराकछार बस्ती निवासी दरश राम यादव पिता स्व. तिलक राम यादव ने नदी में छलांग लगा दिया और फिर बाहर आकर दोबारा नदी में छलांग लगाया। आसपास में नहा रहे लोगों ने सोचा कि दरश नहा रहा है, लेकिन दूसरी बार छलांग लगाने के बाद वह नदी से बाहर नहीं आया। कुछ समय बाद वह ऊपर आ गया। पास में नहा रहे लोगों ने सोचा कि दरश मजाक कर रहा है। कुछ युवकों ने दरश के पास जाकर देखा। कोई हलचल नहीं होने पर उसे बाहर निकाला गया। तब तक दरश राम यादव की सांस थम चुकी थी। कुछ युवकों ने दरश के शरीर के अंदर घुसे पानी को भी निकाला, मगर दरश नहीं बच सका। आसपास के लोगों को इसकी जानकारी मिलते ही नदी में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मृतक के परिजनों व आसपास के लोगों ने इसकी सूचना बांकीमोंगरा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बांकीमोंगरा थाना से सहायक उप निरीक्षक कृपाशंकर दुबे, प्रधान आरक्षक भूपेंद्र लहरे एवं आरक्षक जागीर सिंह तंवर घटना स्थल पहुंचे। पंचनामा परांत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

ranjan photo
Admin

Spread the word