February 27, 2026

रामदेव के शिष्य परमार्थ देव 15 जनवरी को सिखाएंगे योग

0 आरोग्य रहने देंगे टिप्स, हवन का बताएंगे महत्व
कोरबा।
योग ऋषि बाबा रामदेव जिन्होंने योग को सरलीकरण करके भारत ही नहीं पूरे विश्व में जन-जन तक पहुंचाया है। योग से करोड़ों लोगों को न केवल बीमारियों से छुटकारा दिलाया है, बल्कि बीमारियों से लोगों को बचाया भी है। कोरोना काल में योग ने लाखों लोगों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। योग, आयुर्वेद व स्वदेसी से स्वावलंबी भारत का निर्माण करते हुए आरोग्य प्रदान करने वाले, आध्यात्म व राष्ट्रवाद का संदेश देने वाले बाबा रामदेव के शिष्य स्वामी परमार्थ देव का नगर आगमन 14 जनवरी को हो रहा है। अगले दिन वे संभाग स्तरीय सम्मेलन में 1500 से 2000 लोगों को योगाभ्यास कराएंगे।
उक्त बातें पत्रकार वार्ता के दौरान पतंजलि योग समिति के जिला संरक्षक डॉ. नागेन्द्र नारायण शर्मा, जिला प्रभारी व हवन यज्ञ के राज्य प्रभारी रामेश्वर पांडेय ने कही। उन्होंने बताया कि परमार्थ देव के सान्निध्य में 15 जनवरी को प्रात: 6 से 7.30 बजे तक योग शिविर का आयोजन जैन मंदिर बुधवारी बाजार में किया गया है। योग के माध्यम से लोगों को आरोग्य का प्रशिक्षण देकर स्वस्थ, समर्थ, स्वावलंबी भारत का निर्माण करने हेतु लोगों के भीतर जागरूकता का संचार करेंगे। प्रात: 9.30 से 12 बजे तक कार्यकर्ताओं का संभाग स्तरीय विशेष सम्मेलन का आयोजन होगा, जिसमें कार्यकर्ताओं में नव चेतना भरकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने हेतु सनातन धर्म के प्रति जागरूकता लाकर राष्ट्र सेवा की भावना को बल प्रदान किया जाएगा। साथ ही शिविर में हवन के महत्व को भी बताया जाएगा। प्रेसवार्ता में पतंजलि युवा भारत छत्तीसगढ़ के राज्य संवाद प्रभारी संजय कूर्मवंशी, महिला पदाधिकारी वृंदा चौहान व इंद्राणी पांडेय उपस्थित रहीं।

ranjan photo
Admin

Spread the word