October 4, 2024

बालको जायसवाल समाज ने चलाया स्वच्छता अभियान

कोरबा। अयोध्या में होने जा रहे श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अभियान के तहत् प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर स्वच्छता अभियान मिशन पूरे देश में चलाया जा रहा है। इसी के तहत बाल्को जायसवाल (कन्नौ. कलार) समाज के लोगों ने नगर से जुड़े एक पिकनिक स्पॉट खेतार पहुंच कर मिशन को सफल बनाने में सहायक बने।
समाज के लोगों का कहना है कि प्रभु कण-कण में बसे हैं। जंगल, नदी, पहाड़, गांव, गली, मोहल्ला, नगर सबमें प्रभु श्री राम के चरण पड़े हैं। जायसवाल समाज की महिला प्रकोष्ठ प्रभारी लालिमा जायसवाल (जिला संयोजक, गौ सेवा गतिविधि) ने समाज के लोगों को इस मिशन के लिए जागरूक किया एवं अभियान को सफल बनाया। इस अवसर पर समाज के सभी प्रबुद्ध पुरुष, महिलाएं व बच्चे उपस्थित रहे।

Spread the word