February 26, 2026

वनवासी कल्याण आश्रम व लायंस क्लब बालको ने छुईढोढ़ा में ग्रामीणों को किया कंबल का वितरण

0 मेडिकल चेकअप में 100 लोगों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण
कोरबा।
कोरबा जिले के दूरस्थ ग्रामीण अंचल रामपुर विधानसभा के ग्राम छुईढोढ़ा में कार्यक्रम आयोजित कर वनवासी कल्याण आश्रम एवं लायंस क्लब बालको द्वारा 200 लोगो को कंबल का वितरण किया गया। साथ ही 100 लोगों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित वनवासी कल्याण आश्रम कोरबा के अध्यक्ष एवं राज्य युवा आयोग के पूर्व सदस्य रघुराज सिंह उइके ने आयोजन को संबोधित करते हुए कहा कि भारत विश्व में अब सबसे बड़ी शक्ति के रूप में उभर कर सामने आ रहा है। आज पूरा विश्व भारत के विकास के सामने नतमस्तक है। साथ ही देश विश्व के सबसे बड़े और भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भी उत्साहित हैं। सभी इस भव्य और दिव्य आयोजन के गवाह बनेंगे। साथ ही 22 जनवरी को ग्रामीण क्षेत्रों में भी आयोजन को भव्य बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मेडिकल से संबंधित और कल्याण आश्रम में कार्यों से भी लायंस क्लब के विजय अग्रवाल, कैलाश गुप्ता, गोपाल केडिया ने ग्रामीणों को अवगत कराया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से कैलाश अग्रवाल, वीके केशरवानी, डीके कुदेशिया, ममता जैन, साह, सरपंच अनुराधा राठिया, दीपक सिंह, गेंद सिंह राठिया, तिलक राम भगत, गुंजाराम भगत, सुखदेव सिंह, अश्वनी मिश्रा, पुष्पराज ठाकुर, क्षेत्रीय संगठन मंत्री वनवासी कल्याण आश्रम बीरबल सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

ranjan photo
Admin

Spread the word