February 28, 2026

श्री राम भक्तों ने डीजे की धुन पर झूमते-नाचते निकाली शोभायात्रा

-विनोद उपाध्याय
कोरबा (हरदीबाजार)।
अयोध्या में श्री राम प्राण प्रतिष्ठा स्थापना एवं दीप उत्सव के इस महापर्व पर हरदीबाजार के श्री राम युवा समिति ने भव्य रूप से श्री राम रथ यात्रा निकाली। सर्वप्रथम लीलागर नदी तट पर विराजमान श्री राम लक्ष्मण माता सीता की पूजा अर्चना कर डीजे की धुन पर जय जय श्री राम के जयकारे के साथ शोभायात्रा शुरू हुई।

आतिशबाजी के साथ महिलाएं, पुरुष, बच्चे सहित सभी भक्त नाचते हुए कॉलेज चौक, बस स्टैंड होते हुए सराई सिंगार स्थित बजरंग चौक हनुमान मंदिर पहुंचे। यहां पूजा अर्चना के साथ शोभायात्रा को विराम दिया गया। इस दौरान जगह-जगह पर भक्तों ने खीर-पूरी का प्रसाद वितरण किया। हरदीबाजार क्षेत्र में श्री राम भक्तों की लाइन लगी रही। जगह-जगह भगवा झंडा लहराया गया।

ranjan photo
Admin

Spread the word