March 1, 2026

अयोध्या में श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आदर्श नगर कुसमुंडा में रही धूम

-अभिषेक आदिले
कोरबा (कुसमुंडा)।
22 जनवरी सोमवार को अयोध्या में श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आदर्श नगर कुसमुंडा के युवाओं व समाजसेवियों ने भव्य शोभायात्रा निकाली।

कुसमुंडा में कुष्मांडा दाई, शेरा वाली माता, गायत्री मंदिर व कुसमुंडा राजा श्री शनि देव मंदिरों में हजारों दीप जलाया गया। चौक-चौराहे सहित जगह-जगह खीर-पूड़ी भोग का वितरण किया गया।

इस अवसर पर सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। कॉलोनी को झंडों, तोरण से सजाया गया था। क्षेत्र के पार्षद शाहिद कुजूर ने सभी के साथ मिल कर मंदिरों में पूजा अर्चना कर अपने क्षेत्र व जनता की मंगल कामना की। इस अवसर पर स्वतंत्र महिला मंडल की अध्यक्ष मंजू निराला व नारी शक्ति महिला मंडल की अध्यक्ष मीनाक्षी शर्मा समेत नगरवासी उपस्थित रहे।

ranjan photo
Admin

Spread the word