February 27, 2026

24 घण्टे में सुलझी अधेड़ महिला की हत्या की गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार

कोरबा 04 सितंबर. नीलगिरी के जंगल में महिला की नग्न हालत में मिली रक्तरंजित लाश मिलने की गुत्थी पुलिस ने अपराध दर्ज होने के 24 घण्टे के भीतर सुलझा ली। अवैध संबंध बनाने के लिए मना करने पर उसे मार डाला गया। आरोपी को जेल दाखिल करा दिया गया है।

खुलासा करते हुए दर्री सीएसपी खोमन लाल सिन्हा ने बताया कि घटना दिनांक 2 सितंबर को सुबह 10:30 बजे मृतिका अपने घर से भाजी तोडऩे एवं प्लास्टिक कचड़ा बिनने अपनी सौतन मन्टोरा बाई एवं पड़ोसी बसंती के साथ एनटीपीसी गेट नंबर 02 प्लांट रोड टांगामार स्कूल के पीछे नीलगिरी प्लांट में गई थी । कचड़े से प्लास्टिक बिन रहे थे, तभी 12-12:30 बजे के लगभग फेकू निवासी दर्री बस्ती आकर जानकी बाई के पास बैठा, दोनों बातचीत कर रहे थे तभी मन्टोरा बाई , पड़ोसी बसंती नहर की ओर भाजी तोडऩे चली गई।उसी बीच कालिया उर्फ कृष्णा हीरा, संतोष देशी शराब दो पौवा लाकर मृतिका जानकी बाई एवं फेंकू जहां बैठे थे, वहां पर कालिया उर्फ कृष्णा हीरा, संतोष, फेंकू एनटीपीसी गेट की ओर चले गए। घटनास्थल पर मृतिका जानकी बाई प्लास्टिक कचड़ा बीन रही थी, फेंकू राम भी अपने घर आ गया। उसी बीच समीर एनटीपीसी गेट से वापस अकेले मृतिका जानकी बाई के पास आकर शारीरिक संबंध बनाने की मांग करने लगा तो मृतिका जानकी बाई द्वारा मना करने पर आरोपी समीर हिन्डोरे के द्वारा वहां रखे सीमेंट का पिल्हर से जानकी बाई के सिर में हत्या करने के नियत से लगातार ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दिया। बाद में मृतिका को अपने कंधे में उठाकर नीलगिरी जंगल के अंदर नग्न हालत में छिपा दिया। घटना के बाद अकेले घर आकर खून से लगे कपड़े को छिपा दिया। घटना में आरोपी के विरूद्ध प्रर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर आरोपी समीर कुमार हिन्डोरे पिता खिलदास हिन्डोरे उम्र 24 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा, खोमन लाल सिन्हा नगर पुलिस अधीक्षक दर्री के मार्ग निर्देशन में थाना प्रभारी विजय चेलक एवं हमराह स्टाफ सउनि विनोद खाण्डे, अजय सोनवानी, प्रधान आर.65 चक्रधर राठौर, आर. 664 नरेश यादव, आर. 689 रितेश शर्मा, आर. 439 रामगोपाल, आर. 921 दुष्यंत गोभिल एवं आर. 744 सुदर्शन केशरी , ओमप्रकाश निराला की भूमिका तत्परता पूर्वक कार्यवाही और गुत्थी सुलझाने में रही।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word