February 27, 2026

चंद घंटे के भीतर चोरी की सामग्री से साथ पकड़े गए चोर

कोरबा। मानिकपुर खदान में चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने कुछ घंटे के भीतर ही पकड़ लिया है। पुलिस ने मामले में अपराध पंजीबद्ध करने के उपरांत उनकी पतासाजी शुरू कर दी थी, जिसमें उसे सफलता मिली है।
मानिकपुर एसईसीएल के टी लाइन के स्टोर रूम में हुए चोरी को सुलझाने में पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है। एक दिन पहले रात को एसईसीएल खदान के टी लाइन स्टोर रूम से खदान में उपयोग होने वाले उपकरण के पार्ट्स और बैटरी की चोरी हो गयी थी। पुलिस अधीक्षक से तत्काल पतासाजी के निर्देश प्राप्त होने पर चौकी प्रभारी मानिकपुर प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में मानिकपुर पुलिस ने चोरी की सूचना के चंद घंटे के भीतर ही चोरी में शामिल 4 आरोपी से मेमोरंडम के आधार पर चोरी किये गए रोटटिंग यूनिट फ्लोमोर पंप (गन मेटल) 4, रोटटिंग यूनिट पंप 8, गियर बॉक्स वॉर्न व्हील 2, सीएचपी बिअरिंग और बैटरी को बरामद गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी में प्रयुक्त वाहन पिकअप क्रमांक सीजी 12 बीएम 9904 तथा मोटर साइकिल डीलक्स क्रमांक सीजी 12 बीएम 4396 को भी जब्त कर आरोपी अविष्कार श्रीवास पिता अशोक श्रीवास (19) निवासी मुड़ापार, आकाश उरांव उर्फ टबर्रा पिता बीफे उराव (19) निवासी मुड़ापार, अभिमन्यु मालाकार पिता अर्जुन मालाकार (38) निवासी पंप हाउस और मन्नू दास पिता रामदास (53) निवासी संजय नगर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।

ranjan photo
Admin

Spread the word