March 3, 2026

श्यामनगर में चलाया गया ग्राम चलो अभियान

कोरबा। भाजपा केन्द्रीय कार्यालय के निर्देश अनुसार संपूर्ण भारत में ग्राम चलो अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में श्याम नगर दिल्ली में दो दिन लोगों के बीच जाकर घर-घर संपर्क किया गया। भाजपा नेता डॉ आरसी पांडेय ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत केंद्र सरकार व राज्य शासन द्वारा जनहित में चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी आम जनों को प्रान की गई। साथ ही यह भी जानकारी दी गई कि अगर किसी को शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है, तो उन्हें विस्तार से अवगत कराते हुए उनका लाभ उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान निवास रथ भाजपा कार्यकर्ता रघुराज सिंह, रामकुमारी राठौर, हेमा पांडे व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे

ranjan photo
Admin

Spread the word