February 27, 2026

छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी महासंघ ने किया महिलाओं का सम्मान, मनाया महिला दिवस

कोरबा। भारतीय मजदूर संघ को 70 वर्ष पूर्ण होने जा रहा है। इसी परिप्रेक्ष्य में संघ से संबद्ध छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ कोरबा वृत्त ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वृत्त कार्यालय परिसर तुलसी नगर जोन में महिला दिवस समारोह का आयोजन किया। मुख्य अतिथि के रूप में मालती जोशी वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ डीएसपीएम, विशिष्ट अतिथि पीएल सिदार अधीक्षण अभियंता, एनएल पटेल कार्यपालन अभियंता, बीबी नेताम कार्यपालन अभियंता, मधु सोनी कार्यपालन अभियंता, माधुरी पटेल सहायक अभियंता, बीपी अनंत सहायक अभियंता व अतिथि पूर्णिमा साहू प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारतीय मजदूर संघ, अजय मिश्रा अध्यक्ष, नवरतन बरेठ जिला मंत्री व प्रदेश महामंत्री महासंघ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे कोरबा वृत्त के सचिव व प्रदेश मंत्री यशवंत राठौर ने भारत माता के उद्घोष के साथ उपस्थित अतिथियों का अभिनंदन किया। राठौर ने महिला दिवस पर प्रकाश डाला। महिला सफाई कर्मी, कार्यालयीन कर्मचारी व अनियमित कर्मचारियों को मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि तथा बिजली कर्मचारी संघ के पदाधिकारी-सदस्यों ने सभी को उपहार देकर सम्मानित किया। आभार प्रदर्शन व समापन कोरबा वृत्त के अध्यक्ष सलिल शर्मा ने किया।
इस दौरान कनिष्ठ अभियंता, अनियमित कर्मचारी तथा महासंघ के सदस्य ममता वर्मा, रामबाई, सीमा खलखो, सुनीता जायसवाल, अनुराधा मेहर, रजनी ओगरे, पुष्पा तथा प्रमुख कार्यकर्ता सत्यप्रकाश गांधी गुप्ता, गजेन्द्र कौशिक, सतीश साहू, देवानंद बढ़ई, के. यशवंत सूरज साव, संजय चौरसिया, राहुल त्रिपाठी, हरीश राठौर, पुरषोत्तम कंवर, छत्रपाल सिंह, अनिल पटेल, सुरेंद्र मरावी, शुभम, गोविंदा सहित कर्मचारी व कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

ranjan photo
Admin

Spread the word