February 27, 2026

जर्जर मार्ग पर मिनटों का सफर तय हो रहा घंटों में

कोरबा। जिले में जाम बड़ी समस्या बनी हुई है। कुचैना मार्ग से लेकर घुड़देवा मार्ग की सड़क जर्जर हालत में है। सबसे अधिक खराब स्थिति कुचैना मोड़ की है। इमलीछापर से लेकर कुचैना मोड़ तक उबड़-खाबड़ सड़क से लोगों की आवाजाही मुश्किल हो गई है। मार्ग पर पुल है, इसकी भी स्थिति खराब है। रेलिंग कई स्थान से टूटकर गिर चुकी है। मार्ग पर भारी वाहनों का दबाव रहता है, इससे मार्ग और संकरा हो जाता है। इस कारण आए दिन जाम की स्थिति बन रही है।
गड्ढे से बचने के चक्कर में दो वाहनों के बीच टक्कर हो रही है। लोग सड़क पर गिर रहे हैं। इससे लोगों को चोंटे आ रही है। इससे लोगों क्षेत्र के लोगों को सड़क जल्द निर्माण कार्य शुरू होने का इंतजार है। जब तक मार्ग का मरम्मतीकरण नहीं हो जाता तब तक लोगों को आवागमन के दौरान परेशानियों से जूझना पड़ेगा। मार्ग पर आने-जाने वाले लोगों को दुर्घटना की आशंका का भय बना रहता है।

ranjan photo
Admin

Spread the word