April 18, 2026

देवर भाभी की एक साथ फंदे पर लटकी मिली लाश

कोरबा। पसान क्षेत्र में देवर और भाभी ने एक साथ फांसी के फंदे पर झूल कर अपनी जान दे दी। दोनों ने किन कारणों से यह आत्मघाती कदम उठाया है, इस बात का पता नहीं चल सका है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक के नाम उमेंद (27) और कलावती (34) है। दोनों का शव गांव के पास ही पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकता हुआ पाया गया है। ग्रामीणों की नजर जब लाश पर पड़ी तब पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, जांच के बाद ही पता चल गया कि उन्होंने किन कारणों से यह कदम उठाया है।

ranjan photo
Admin

Spread the word