April 15, 2026

छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ चलाएगा मतदाता जागरूकता अभियान

कोरबा। छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ प्रदेश में अपने अखबार वितरकों के माध्यम से प्रात: अखबार वितरण के समय व अखबार बिल वसूली के समय घर-घर जाकर मतदाताओं को मतदान के दिन मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। चुनाव की तिथि तक मतदाताओं को सबसे पहले मतदान उसके बाद कोई और काम अभियान के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाएगा, ताकि लोकतंत्र के महापर्व में अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें।
शुक्रवार को टीपी नगर केंद्र में अखबार वितरकों ने एक कार्यक्रम आयोजित कर घर-घर जाकर मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ ली। इस अवसर पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सिन्हा व जिला अध्यक्ष विपेंद्र कुमार साहू, जिला सचिव जय सिंह नेताम, लक्ष्मी राठौर रामा, तपेश्वर राठौर, अनिल गिरी, राजकुमार पटेल, मुरीत कश्यप, कृष्ण कुमार निर्मलकर, सुधीश, विलसन, हर्ष नेताम, देव पटेल, गोलू देवांगन, दिलीप यादव, सुनील साहू, दीपक, यश नेताम, बजरंग, ओंकार, अज्जू उपस्थित रहे।

ranjan photo
Admin

Spread the word