March 27, 2026

हिंदी फिल्मी गीतों के सफरनामा थीम पर नृत्य ने बांधा समां

0 प्रेरणा महिला मंडल ने मनाया हरियाली तीज महोत्सव
कोरबा। प्रेरणा महिला मंडल छगविउकं डीएसपीएम टीपीएस, कोरबा पूर्व के तत्वावधान में हरियाली तीज महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी की प्रथम महिला प्रभा कटियार मुख्य अतिथि रहीं। उनकी अगुवाई करते हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेरणा महिला मंडल की अध्यक्ष सविता सचदेव ने की। सावन उत्सव में महिला मंडल के सदस्याओं द्वारा हिंदी फिल्मी गीतों का सफरनामा थीम पर नृत्य प्रस्तुत किया गया जिसमें बॉलीवुड के गीतों का शुरुआत लेकर अभी तक का सफर को दर्शाया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण अनाज से बनी रंगोली थी। सावन उत्सव में सावन क्वीन अकांक्षा स्वर्णकार चुनी गई। फर्स्ट रनर अप श्वेता चंद्रा, सेकेंड रनरअप रंजीता कश्यप रही। मुख्य अतिथि प्रभा कटियार ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसके आयोजकों को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला मंडल की अध्यक्ष सविता सचदेव, उपाध्यक्ष अंजना कुजूर, राजेश्वरी रावत, विभा करनाल, अलका कंसल, प्रियंका सूर्यवंशी, मालती जोशी, सचिव अनिता टंडन, सहसचिव साधना सोनी, उत्तरा ठाकुर, कोषाध्यक्ष अलका मानिक, क्रीड़ा सचिव अनामिका गुप्ता, सीमा राजपूत, सांस्कृतिक सचिव अंजना मंडलोई, निशा गोठी सहित अन्य सदस्याओं का योगदान रहा। इस अवसर पर आकृति महिला मंडल की अध्यक्ष निवेदिता बंजारा तथा संकल्प महिला मंडल की अध्यक्ष निहारिका शर्मा सहित उनकी कार्यकारिणी समिति की उपस्थिति ने कार्यक्रम के प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

ranjan photo
Admin

Spread the word