March 27, 2026

हायर सेकेण्डरी विद्यालय अजगरबहार में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

कोरबा। हायर सेकेंडरी माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालय अजगरबहार के संयुक्त रूप में 78वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई। सरपंच रीता कंवर, उप सरपंच रफीक मेमन, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्ष अमर सिंह कंवर की उपस्थिति में ध्वजारोहण व प्रभात फेरी किया गया। इस मौके पर विद्यालय का परिसर देशभक्ति के रंगों में सराबोर हो गया। प्राचार्य लखनलाल डहरिया ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा यह दिन हमें स्वतंत्रता संग्राम के उन वीर योद्धाओं की याद दिलाता है,

जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें स्वतंत्रता दिलाई। हमें उनके आदर्शों को अपनाकर देश के विकास में अपना योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इसमें छात्रों ने देशभक्ति गीतों और नृत्य के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मानसिंह राठिया, सुभाष चंद्र महतो, गिरधारी लाल यादव, अमर सिंह प्रेमी, के.बी. निमजा, नेहारानी राठौर, गामता साहू, नलिनी कांत साहू, अमरेंद्र प्रताप सिंह, शिवकुमार पटेल, मीनू निराला, मंजू लता सिंह, रामकुमार बंजारे, हेमंत साहू, प्रमिला एक्का, प्रताप सिंह कंवर, हनुमान सिंह ऊर्रे, कुलदीप साहू, नीरा, शनिराम, नत्थूराम, घूरसाय यादव, राम सिंह कंवर, पप्पू तंवर सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ranjan photo
Admin

Spread the word