पार्षद सुजीत सिंह ने स्कूली बच्चों को वितरण किया गणवेश

दीपका। शासन की योजना के तहत वार्ड 09 दीपका में स्कूली बच्चों को गणवेश वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में वार्ड पार्षद एवं विधायक प्रतिनिधि सुजीत सिंह ने शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला दीपका में कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों को गणवेश वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष रुक्मणी साहू, संकुल शैक्षिक समन्वयक भवदीप कुमार दुबे, माध्यमिक शाला की प्रधान पाठिका कुसुम गौतम, प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक अजय कुमार पटेल, शिक्षिका बिना सिंहा एवं सविता कंवर विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इस अवसर पर प्रधान पाठक ने पार्षद सुजीत सिंह का आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय की अन्य मूलभूत आवश्यकताओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया, जिस पर पार्षद ने त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। नए गणवेश प्राप्त कर बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह दिखाई दिया।
