प्रेमी ने ब्लेड से किया युवक-युवती पर हमला, अरोपी गिरफ्तार

कोरबा। गर्लफ्रेंड को किसी दूसरे युवक के साथ घूमता देख गुस्साए प्रेमी ने ब्लेड से युवक पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। बीच बचाव में लड़की को भी चोटें आई है। यह घटना टीपी नगर स्थित नया बस स्टैंड का है।
जानकारी के मुताबिक, कापू थाना निवासी युवती सूरज नगेसिया के साथ बस से जैसे ही उतरी, उसके बाद आरोपी मनोज सारथी ने घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना सीएसईबी चौकी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर युवक को गिरफ्तार कर लिया है और उसे पूछताछ कर रही है।
