चक्रधर समारोह में कोरबा की ईशिता देंगी कथक प्रस्तुति


कोरबा। संगीत और नृत्य की समृद्ध परंपरा का प्रतीक चक्रधर समारोह प्रतिवर्ष रायगढ़ में गणेश चतुर्थी के अवसर पर भव्य रूप से आयोजित किया जाता है। राजा चक्रधर सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजित यह कार्यक्रम इस वर्ष अपने 40वें संस्करण में 5 सितम्बर तक रामलीला मैदान में जारी है।
इसी कड़ी में कोरबा की प्रतिभाशाली कथक नृत्यांगना ईशिता कश्यप अपनी एकल कथक प्रस्तुति देंगी। यह कार्यक्रम 2 सितम्बर को शाम 6 बजे रखा गया है। ईशिता अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त तबला एवं नृत्य गुरु पंडित मोरध्वज वैष्णव की शिष्या हैं और अब तक कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी कला का प्रदर्शन कर सराहना प्राप्त कर चुकी हैं। ईशिता के नृत्य में तबला संगत उनके गुरु पंडित मोरध्वज वैष्णव स्वयं देंगे। हारमोनियम पर नवीन महंत, सितार पर लीलाधर वैष्णव और बांसुरी पर साखू राम संगीत संगति प्रदान करेंगे। आयोजन समिति ने बताया कि यह प्रस्तुति समारोह का विशेष आकर्षण होगी। कोरबा निवासी ईशिता, रघुनंदन कश्यप एवं अनिता कश्यप की सुपुत्री हैं।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word