March 26, 2026

एनटीपीसी ने छात्रों को दिलाई स्वच्छता और पर्यावरण की सीख


0 धनरास और जमनीपाली स्कूलों में विशेष कार्यक्रम का आयोजन
कोरबा। एनटीपीसी कोरबा की कॉर्पोरेट सामाजिक दायित् पहल के तहत आसपास के गांवों के स्कूलों में स्वच्छता एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को धनरास और जमनीपाली स्कूलों में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


यह कार्यक्रम सीएसआर एनटीपीसी कोरबा और स्वच्छता पुकारे फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। बच्चों को व्यक्तिगत साफ-सफाई, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। विद्यालयों की दीवारों पर स्वच्छता एवं पर्यावरण से जुड़े संदेशों को प्रदर्शित करने के लिए वाल पेंटिंग भी की गई।


कार्यक्रम के दौरान बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने स्वच्छ भारत, स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ समाज विषयों पर संदेशात्मक चित्र बनाए। विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा बच्चों ने रंग-बिरंगे पोस्टर लेकर रैली भी निकाली और स्वच्छता का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्रों में जिम्मेदारी की भावना जगाते हैं और उन्हें एक स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word