March 26, 2026

कटघोरा में भव्य गणेश पंडाल, पद्मनाभस्वामी मंदिर की तर्ज पर बना आकर्षण का केंद्र

कोरबा। गणेश चतुर्थी के अवसर पर कटघोरा शहर में इस बार उत्सव का रंग निराला है। गणेशोत्सव समिति द्वारा बनाया गया भव्य पंडाल और कटघोरा का राजा गणेश प्रतिमा श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
इस वर्ष पंडाल केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित भगवान विष्णु के प्रसिद्ध पद्मनाभस्वामी मंदिर की तर्ज पर तैयार किया गया है। 111 फुट ऊंचा यह पंडाल अपनी भव्यता और कलात्मकता से छत्तीसगढ़ भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसके साथ ही 21 फुट ऊंची गणेश प्रतिमा, जो राजनांदगांव जिले के ग्राम थनौद की राधा कला दीर्घा में निर्मित है, श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर रही है। राज्य के कोने-कोने से हजारों लोग इस भव्य आयोजन को देखने के लिए कटघोरा पहुंच रहे हैं। आयोजन समिति ने बताया कि उद्देश्य केवल भव्यता नहीं, बल्कि भक्ति, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देना है। प्रतिदिन गंगा आरती की तर्ज पर विशेष आरती का आयोजन भी भक्तों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पंडाल परिसर में पुलिस बल और निजी गार्डों की तैनाती की गई है। साथ ही आगंतुकों के लिए पीने का पानी, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word