गेवरा खदान में भू-विस्थापितों का आंदोलन, 5 घंटे काम ठप

0 प्रबंधन ने दो दिन में समाधान का दिया आश्वासन
कोरबा। छत्तीसगढ़ किसान सभा व भू-विस्थापित रोजगार एकता संघ के नेतृत्व में एसईसीएल गेवरा खदान से प्रभावित किसानों ने वैकल्पिक रोजगार, हेवी ब्लास्टिंग पर रोक व सेफ्टी जोन की मांग को लेकर खदान में आंदोलन किया। आंदोलन के दौरान मिट्टी व कोयला खनन के साथ साइलो बंद कर दिया गया, जिससे रैक लोडिंग प्रभावित हुई। मौके पर पुलिस व सीआईएसएफ बल तैनात रहा। सभा को प्रदेश संयुक्त सचिव प्रशांत झा, जिला सचिव दीपक साहू व संघ नेता दामोदर श्याम ने संबोधित किया। लगभग 5 घंटे बाद प्रबंधन द्वारा दो दिन में समाधान का आश्वासन दिए जाने पर आंदोलन समाप्त हुआ, लेकिन समाधान नहीं होने पर दोबारा आंदोलन की चेतावनी दी गई।
आंदोलन में सुक्रिता, राजकुमारी, अमृत बाई, राजकुंवर, जगत सिंह कंवर, सुमेन्द्र सिंह कंवर, मिथलेश, रमेश कठोतिया, गुलाब दास, पवन पाटले, यशवर्धन, राजेंद्र राठौर, रमेश दास, तुलेष बैरागी, बिमल दास, हेतराम, रामायण कंवर व संजय यादव प्रमुख रूप से शामिल रहे।