डेली मार्केट का होगा सौंदर्यीकरण, व्यापारियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

बांकीमोंगरा। नगर पालिका परिषद गठन के बाद क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं और विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। स्ट्रीट लाइट, खेल मैदान, मुक्तिधाम जीर्णोद्धार, मंगल भवन एवं सामुदायिक भवन निर्माण सहित कई योजनाओं पर कार्य जारी है, जबकि विभिन्न विकास कार्यों की निविदाएं भी जारी कर दी गई हैं।
मुख्य नगर परिषद अधिकारी ज्योत्सना टोपों ने बताया कि बांकीमोंगरा के प्रमुख डेली मार्केट का आधुनिक सुविधाओं के साथ सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इससे फुटकर एवं सब्जी विक्रेताओं को बेहतर व्यवस्था उपलब्ध हो सकेगी और आम लोगों को भी सुविधाजनक बाजार मिलेगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि डेली मार्केट को हटाया नहीं जाएगा, बल्कि वर्तमान स्थान पर ही उसका विकास किया जाएगा। कुछ लोगों द्वारा भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है, जबकि प्रशासन का उद्देश्य केवल बाजार को व्यवस्थित और सुविधायुक्त बनाना है।
मुख्य नगर परिषद अधिकारी ने व्यापारियों और आम नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा विकास कार्यों में सहयोग करने की अपील की है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word